नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- शाहरुख खान इस क्रिसमस पर अपनी फिल्म 'किंग' से धमाका करने वाले हैं। एक्टर करीब 3 साल बाद वापस से स्क्रीन पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। हाल में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज लिया गया था। इस पोस्टर में एक्टर लुक जबरदस्त लग रहा था। अब ताजा खबरों की मानें तो फिल्म 'किंग' में एक शानदार डांस नंबर होने वाला है। ये सॉंग शाहरुख और करीना कपूर पर फिल्माया जा रहा है। बताया जा रहा है की इस गाने का अंदाज दोनों की फिल्म 'रा वन' के गाने ' चम्मक छल्लो' जैसा होगा।शाहरुख खान और करीना कपूर ने आज शुरू की गाने की शूटिंग वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म 'रा वन' का आइकॉनिक गाना 'छम्मक छल्लो' जैसा जादू एक बार फिर चलने वाला है। दोनों एक्टर्स ने आज से यानी 27 अक्टूबर से गाने की शूटिंग शुरू कर दी है। वैभ...