नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के सबसे अमीर शख्स शाहरुख खान, सलमान खान या अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि टी-सीरीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार हैं। भूषण कुमार की नेटवर्थ की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 36 हजार करोड़ से ज्यादा है। Hurun Rich List में भूषण कुमार बॉलीवुड के इकलौते शख्स है जिनका नाम टॉप 100 की लिस्ट में है।कौन है बॉलीवुड का सबसे अमीर शख्स? Hurun Rich List के मुताबिक, भूषण कुमार की नेटवर्थ 36,300 करोड़ है। भूषण कुमार का नाम लिस्ट में 87वें नंबर पर है और वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इकलौते शख्स हैं जो टॉप 100 की लिस्ट में शामिल हैं। लिस्ट में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल है। रिच लिस्ट के मुताबिक, भूषण की संपत्ति लिस्ट में शामिल अन्य बॉलीवुड हस्तियों की कुल अनुमानित नेट व...