पीटीआई, सितम्बर 14 -- दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को विमल इलायची बनाने वाली कंपनी पीबी एग्रो की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस को रद्द करने की मांग की थी। एफडीए की ओर से यह नोटिस प्रोडक्ट के ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को जारी किए गए हैं। याचिका पर सुनवाई जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने की। जस्टिस कांता ने याचिका रद्द करते हुए कहा कि 'यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। नोटिस से जुड़ी शिकायत और आपत्तियों के लिए महाराष्ट्र की कोर्ट्स याचिकाकर्ता के लिए सुविधाजनक और सबसे सही है। ऐसे में इस आधार पर याचिका को रद्द किया जाता है और इसके साथ ही अगर कोई पेंडिंग एप्लीकेशन है तो उसे भी रद्द किया जाता है।' यह भी पढ़ें- नकली पनीर ...