रामपुर, दिसम्बर 31 -- शाहबाद-रामपुर मार्ग पर बुधवार दोपहर चौड़ीकरण के दौरान एक पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया और जाम के हालात पैदा हो गए। करीब बीस मिनट तक मौके पर वाहन फंसे रहे। इस हालात में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद कर्मचारियों ने बमशक्कत पेड़ को रास्ते से हटाया। जिसके बाद आवागमन सुचारू हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...