रामपुर, जनवरी 26 -- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शाहबाद में स्कूली बच्चों के साथ अधिकारियों ने रैली का आयोजन किया। रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक बनाने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता को जागरूक होना जरूरी है। रविवार को नगर स्थित जीजीआईसी से एसडीएम आशुतोष कुमार की अगुवाई में रैली का आयोजन किया गया। एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली नगर पंचायत पंचायत कार्यालय, बजरंग चौक, कोतवाली परिसर, इस्लामिया जूनियर हाईस्कूल तक पहुंची। एसडीएम ने सभी को शपथ दिलाई। इस मौके पर तहसीलदार अमित कुमार सिंह, कोतवाल संजय कुमार, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य वंदना शर्मा, जीआईसी के प्रधानाचार्य देवेश कुमार सिंह, सेंट पॉल्स एकेडमी के सेलवेस्टर, फजल आफाक, आलोक मिश्रा, जफर बेग, नजमत अली आदि रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.