रामपुर, मार्च 25 -- मंगलवार को शाहबाद में सपा कार्यकर्ता हाजी सलीम कुरैशी के आवास पर पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सपा के नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष जावेद खां का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उन्हें लाद दिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जावेद खां सपा के वरिष्ठ नेता हैं और लंबे समय से पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उनके तहसील अध्यक्ष बनने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया। साथ ही क्षेत्र में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर सरफराज मियां, लायक मियां, शाबान खान, तौफीक लाला, शमी कुरैशी, मास्टर मियां, शुकर कुरैशी, अफसार खान, गुड्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.