रामपुर, फरवरी 28 -- सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन के वकीलों ने तहसील शाहबाद में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिसके बाद वकील 3 मार्च तक न्यायिक हड़ताल पर चले गए। बाद में तहसीलदार को ज्ञापन सौंप दिया। शुक्रवार को सीनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह संधू और बार सचिव नदीम अहमद के नेतृत्व में वकील एकत्र हुए। वकीलों का कहना था कि शाहबाद तहसील एसडीएम न्यायालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर गए, जिसको लेकर वकीलों ने तहसील शाहबाद के एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और हड़ताल पर है। स्वार के वकीलों ने भी समर्थन करते हुए शाहबाद एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बार अध्यक्ष विक्रम सिंह संधू ने 3 मार्च तक न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा करते हुए तहसीलदार आकाश संत को ज्ञापन सौंप दिया। इस ...