रामपुर, मई 18 -- शाहबाद में भमोरा- बिलारी स्टेट हाईवे पर सोमवार देर रात बाइक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, मित्तरपुर अहरौला गांव निवासी सुरेंद्र और रामनिवास बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ऑटो से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। वहीं, ऑटो में सवार इंद्रपाल निवासी बरखेड़ा, सुरेंद्र पुत्र हरद्वारी निवासी बरखेड़ा, अब्दुल कादरी निवासी पुराना लालवारा, शौकत अली निवासी सैफनी तथा ऑटो चालक गुड्डू निवासी सैफनी भी चोटिल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने माम...