रामपुर, मई 24 -- शाहबाद। रामपुर-बदायूं बॉर्डर पर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहनों के चालान किए। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की भी जांच कर पूछताछ की गई। शनिवार आधी रात के बाद करीब दो बजे पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना शाहबाद पहुंचे। उनके अचानक दौरे से महकमे में खलबली मच गई। उन्होंने क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन के साथ कोतवाली क्षेत्र के मधुकर गांव स्थित बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खनिज परिवहन में लगे वाहनों के वैध दस्तावेज, ओवरलोडिंग, फिटनेस और यातायात नियमों के पालन की जांच की गई। बिना वैध अभिलेख और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 35 चालान किए गए। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, जरूरी दस्तावेज साथ रखने और ओवरलोड वाहन न चलाने के प्रति...