शाहबाद में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर किया मॉक ड्रिल
रामपुर, अप्रैल 25 -- शुक्रवार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था में मुस्तैदी दिखाने के लिए पुलिस ने दंगा नियंत्रण अभ्यास किया। क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन के नेतृत्व में आयोजित इस मॉक ड्रिल में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सहित कोतवाली का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण के विभिन्न तरीकों, उपकरणों के उपयोग तथा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस बल ने सामूहिक रूप से भीड़ नियंत्रण, उपद्रव की स्थिति से निपटने और बेहतर समन्वय के साथ कार्रवाई करने का अभ्यास किया। इससे पहले पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने लोगों से कानून व्यवस्था में सहयोग की अपील की। साथ ही शरारती तत्वों को कार्रवाई का डर दिखाते हुए हिदायत जारी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.