रामपुर, अप्रैल 13 -- शाहबाद-बिलारी स्टेट हाईवे पर ई-रिक्शा को पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर हालत में रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे मुरादाबाद ले जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। नगर के मोहल्ला मस्जिदकाजी निवासी भूरा (28) पुत्र शफीक ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार को वह शाहबाद से एक मुर्गा व्यापारी का माल पहुंचाने सैफनी गया था। वहां से लौटते वक्त चौधराना मंदिर के पास उसकी ई-रिक्शा में तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। सूचना पर पुलिस ने उसे शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर ...