रामपुर, मार्च 27 -- शाहबाद क्षेत्र में झोलाछापों के खिलाफ गुरुवार को नियुक्त नोडल अधिकारी ने छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने बिना पंजीकरण चल रहे चार क्लीनिक सील कर दीं। गौरतलब है कि शाहबाद में हाल ही में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद विभाग की नींद टूटी है। इससे पहले कार्रवाई में हीलाहवाली बरती जा रही थी। नोडल अधिकारी डा. देवेश चौधरी ने बताया कि उन्होंने सैफनी के मोहम्मद कामिल और स्टार हेल्थ केयर की जांच की। यहां उनके पास कोई पंजीयन नहीं था। दोनों क्लीनिक को सील कर दिया गया। इधर, शाहबाद में उवैस फ्रैक्चर क्लीनिक व अकरम फ्रैक्चर क्लीनिक सील किया गया। उन्होंने बताया कि संबंधित थानों में बिना पंजीकरण क्लीनिकि चलाने वालों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दे दिया गया है, लेकिन अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...