रामपुर, अप्रैल 24 -- शाहबाद में भमौरा-बिलारी स्टेट हाईवे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार ने एक साथ दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार मासूम समेत पांच लोग जख्मी हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है। उन्हें रामपुर रेफर किया गया है। उधर, हादसा करके भाग रहे चालक को भीड़ ने दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने उसे भीड़ से बचाकर जख्मी हालत में सीएचसी पहुंचाया। शाहबाद के गांव महूनागर निवासी राहुल परिवार के साथ मुरादाबाद में रहकर काम करता है। 20 अप्रैल को बहन की शादी में शामिल होने परिवार के साथ गांव आया था। गुरुवार सुबह वह पत्नी नीरज और छह माह की बेटी तमन्ना के साथ बाइक से मुरादाबाद जाने के लिए निकला था। वहीं, हिम्मतपुर गांव निवासी मुशाहिद (हाल निवासी मोहल्ला कानूनगोयान आंवला रोड) अपने पांच साल के बेटे जोहन को घर के बा...