शाहबाद में कांवड़ियों से अभद्रता पर हंगामा, सड़क पर बैठे शिवभक्त
रामपुर, अगस्त 12 -- मंगलवार दोपहर नगर स्थित प्राचीन लख्खीबाग शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए डाक कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों से ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल द्वारा कथित अभद्रता किए जाने पर मंगलवार को हंगामा हो गया। नाराज कांवड़िये सड़क पर बैठ गए और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझाकर कांवड़ियों को शांत कराया। इसके बाद कांवड़ियों ने मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। विहिप के नगर अध्यक्ष शोभित गुप्ता उर्फ सोनू ने बताया कि वह महाकाल डाक कांवड़ बेड़े के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर शाहबाद पहुंचे थे। मंगलवार को लख्खीबाग मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवड़िये मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। आरोप है कि मंदिर मार्ग पर बैरियर के पास ड्यूटी कर रहे एक हेड कांस्टेबल ने उन्हें रोक लिया। कांवड़ियों ने हलका इंचार्ज से सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.