रामपुर, मई 3 -- शाहबाद। रविवार को शाहबाद क्षेत्र में अलग स्थानों पर सड़क हादसों में मां-बेटी समेत छह लोग जख्मी हो गए। इसमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर रामपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद के ढकिया डिलारी निवासी शिवम हादसे में जख्मी हो गए। मीरापुर निवासी बलराम पुत्र धर्म सिंह की बाइक नीलगाय से टकरा गई और वह जख्मी हो गए। मीरापुर गांव निवासी ही विजेंद्र, गुजरैला निवासी गौतम भी हादसे में जख्मी हो गए। क्षेत्र के ग्राम भुड़ासी निवासी मायावती पत्नी ओमकार व उनकी पुत्री स्वाति सड़क हादसे में घायल हो गईं। हादसे के बाद दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अलग-अलग दो सड़क हादसों में चार लोग घायल इसमें गंभीर रूप से घायल शिवम की हालत गंभीर होने पर रामपुर रेफर कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.