रामपुर, मार्च 1 -- शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र ने शाहबाद ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति एवं कार्यालयी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अभिलेखों के रख-रखाव तथा ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण में आवास पटल, शिकायत पटल, स्थापना पटल एवं आंकिक पटल से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। सीडीओ ने निर्देश दिए कि सभी पत्र एवं पत्रावलियां व्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखी जाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर अभिलेख सहज रूप से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने शासन, आयुक्त, जिलाधिकारी, जनसुनवाई एवं आईजीआरएस पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही शिकायतकर्ताओं को समय से कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने पर बल दिया। सीडीओ ने विकास कार्यों से सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.