शाहबाद तहसील में अधिवक्ता के बेटे को बंदरों ने काटा
रामपुर, मई 25 -- शाहबाद। तहसील परिसर में सोमवार शाम बंदरों के हमले में अधिवक्ता का 13 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह बंदरों को भगाकर किशोर की जान बचाई।अधिवक्ता तवक्कुल हुसैन अपने बेटे शांजल हुसैन को स्कूल की छुट्टी होने के कारण चैंबर पर साथ लाए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक बंदरों के झुंड ने किशोर पर हमला बोल दिया। हमले में उसके हाथ पर गहरा जख्म हो गया। घायल किशोर को तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां एआरवी वैक्सीन लगाने के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.