रामपुर, मार्च 18 -- शाहबाद। बुधवार को शाहबाद के ग्रामीण, मधुकर और भीतरगांव सबस्टेशन से जुड़े तहसील फीडर की सप्लाई छह घंटे के लिए बंद रहेगी। एसडीओ अलंकृत मिश्र ने बताया कि 33/11 केवी शाहबाद ग्रामीण उपकेंद्र, मधुकर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन तथा भीतरगांव उपकेंद्र के 11 केवी तहसील फीडर की आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान क्षेत्र के गांव ढकिया, खंदेली, ओसी और नगर के मुहल्ला अफगानन, नालापार, सादात सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग के अनुसार उपकेंद्र से संबंधित सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते बिजली लाइनों के खंभों की शिफ्टिंग की जाएगी। उपखंड अधिकारी अलंकृत मिश्र ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि कार्य के दौरान होने वाली असुविधा को देखते हुए विभाग का सहयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.