आरा, दिसम्बर 12 -- शाहपुर, निसं.। भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुंवर ओझा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर डीएम तनय सुलतानिया से मिले । समस्याओं पर अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। बाढ़ पीड़ितों के लिए न्याय और पुनर्वास ओर 2025 की भीषण बाढ़ से प्रभावित जवईनिया गांव का मुद्दा उठाया। कहा कि जिन बाढ़ प्रभावित परिवारों को तीन डिसमिल जमीन आवंटित हो चुकी है, उन्हें अविलंब दखल कब्जा दिलाया जाए। वंचित शेष परिवारों को अभी तक जमीन नहीं मिली है, उन्हें तुरंत तीन डिसमिल जमीन और पर्चा देकर बिलौटी रंडाडीह में स्थापित किया जाए। बाढ़ प्रभावित परिवारों में जिनको घर बनाने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये नहीं मिले हैं, उनको तुरंत प्रदान किया जाए। सुव्यवस्थित बाढ़ पीड़ित कॉलोनी की मांग भी उठाई। 2024 की बाढ़ के बाद जिसको जमीन मिली थी और पर्च...