मुजफ्फर नगर, जनवरी 21 -- कस्बे के बुढाना रोड पर स्थित एक कालोनी में बगैर लाइसेंस ेक चल रहे होटल पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल में मौजूद कई युवक व युवतियां पिछले गेट से जंगल के रास्ते फरार हो गए। लाइसेंस न दिखाने पर पुलिस ने होटल मालिक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर कस्बे होटल व ढाबों को चैक कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि बुढाना मोड पर स्थित एक कालोनी में होटल में अनैतिक कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा होटल चलाने का लाइसेंस भी नही है। कस्बा चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने पुलिस टीम के साथ होटल पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि पुलिस की छापेमारी की भनक होटल मालिक को पहले ही लग गयी थी। पुलिस के पहुंचने पर होटल मालिक ने होटल में मौजूद तीन युवक व तीन युवतियों को पिछले गेट से जंगल के रास्ते फरार क...