सुल्तानपुर, मार्च 29 -- दोस्तपुर, संवाददाता। शाहपुर गांव में पुलिस ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनूप सिंह व उपनिरीक्षक सियाराम सिंह के नेतृत्व में हुआ, जिसमें 1090, 1076 व 181 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और जरूरत पड़ने पर इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने महिलाओं को हर समय सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद उपलब्ध कराने की बात कही। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सजग बनाना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.