मुजफ्फर नगर, जून 13 -- शाहपुर। कस्बे में गत रात्रि में हुई बारिश से कई मोहल्लों में पानी की निकासी नहीं होने के चलते जल भराव हो गया, जिसमें बारिश का पानी लोगों के घरों में भर गया। मूसलाधार बारिश ने कस्बे की नगर पंचायत की पोल खोल दी। कस्बे के कई मोहल्लों को आज तक जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिली। कस्बे में गत देर रात्रि बारिश के होने से कस्बे के मोहल्ला अंसारियान, ईदगाह रोड, आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। देर रात्रि कई फुट जलभराव के होने से मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी और घरों के अंदर भरा पानी निकलना पड़ा। यह भी पढ़ें- ब्लॉक परिसर में भरा बारिश का पानी वर्षों बाद भी नगर पंचायत द्वारा जलभराव की समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका कुछ देर बारिश होते ही जल भराव नगर पंचायत के विकास कार्य की पोल खोल देती है। यह भी पढ़ें- बारिश में...