गोरखपुर, दिसम्बर 6 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाहपुर थाना क्षेत्र के भेड़ियागढ़ विष्णु नगर में बंद पड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने टीवी सहित अन्य सामान पार कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राम जानकी नगर निवासी अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि भेड़ियागढ़ स्थित मकान संख्या 116 ए उनके रिश्तेदार मीना तिवारी का है, जो मुंबई में रहते हैं। वे ही मकान की देखरेख करते हैं। तीन नवंबर को जब वह पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले भी टूटे थे और कपड़े-बिस्तर बिखरे पड़े थे। हाल में रखा टीवी गायब था। अवधेश ने बताया कि मकान में लगे वीडियो कैमरे की फुटेज देखने पर दो चोर देर रात करीब दो बजे बाउंड्री फांदकर अंदर घुसते, ताले तोड़ते और टी...