हरिद्वार, मार्च 16 -- डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। सोमवार को पूर्ति विभाग ने एक दुकान पर छापेमारी में पांच घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। इससे पहले, रविवार को दो दुकानों से 10 घरेलू गैद सिलेंडर बरामद किए गए थे। सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि शाहपुर शीतलखेड़ा में हार्डवेयर की दुकान पर छापेमारी की गई। मौके पर पांच घरेलू सिलेंडर को जब्त किया गया। बीते रविवार को नवोदयनगर, बहादराबाद क्षेत्र से पांच और भगवानपुर क्षेत्र से भी पांच घरेलू गैस सिलेंडर कब्जे में लिए गए। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है। आगे भी छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...