गाज़ियाबाद, जून 17 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। शाहपुर बम्हेटा के ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विद्युत उपकेंद्र को दूसरे स्थान पर लगवाने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि जिस जमीन पर विद्युत उपकेंद्र बनाने की तैयारी है वहां आबादी रह रही है। ग्रामीणों ने मांग पूरी कराने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कलेक्ट्रेट आए ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत निगम शाहपुर बम्हेटा में सरकारी जमीन पर विद्युत उपकेंद्र लगाने की तैयारी कर रहा है। जिस जमीन पर विद्युत उपकेंद्र लगाने की तैयारी हैं वहां आबादी रह रही है। लोग दो से तीन मंजिल मकान बनाकर रह रहे हैं। पिछले दिनों विद्युत निगम के अधिकारी और लेखपाल ने जमीन की पैमाइश की। यह भी पढ़ें- आइजीआरएस निस्तारण में बिजली विभाग ने किया खेल आबादी के बीच विद्युत उपकेंद्र बनने से हादसा होने का डर है। आबा...