आरा, जून 6 -- शाहपुर। डीडीसी गुंजन सिंह शुक्रवार को शाहपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं, जहां विकास से जुड़ी कई योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, 15वें वित्त आयोग एवं सष्टम राज्य वित्त आयोग की समीक्षा की गई। इससे जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा व जांच-पड़ताल के दौरान डीडीसी ने सहजौली आवास योजना और सहजौली खेल मैदान का निरीक्षण किया। इसी के साथ सरना डब्लूपीओ का निरीक्षण किया। जांच के दौरान संबंधित पदाधिकारी को चेतवानी दी है कि इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कार्यों को सही रूप से करने पर विशेष रूप से बल दिया। बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह को कार्यों के प्रति तत्परता रखने पर विशेष रूप से बल दिया। इस अवसर पर बीडीओ शत्रुंजय कु...