समस्तीपुर, मार्च 28 -- शाहपुर पटोरी, निज संवाददाता। अब शाहपुर पटोरी - हाजीपुर रेलखंड पर ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम से ट्रेनों का परिचालन होगा। पूर्व में सिर्फ देसरी - हाजीपुर रेलखंड पर इस सिस्टम से ट्रेनों का परिचालन हो रहा था। शुक्रवार की रात पूमरे हाजीपुर के डिप्टी सीएसटीई/डब्ल्यू संजीव कुमार ने शाहपुर पटोरी - देसरी रेलखंड के बीच ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक संजय कुमार कुंदन, एसएम सुनील कुमार सिंह, मोहिउद्दीन नगर के एसएम मुकेश कुमार आदि मौजूद थे। एसएस संजय कुंदन ने बताया कि अब तक स्टेशन से खुलने वाली ट्रेन जब तक अगले स्टेशन तक नहीं पहुंच जाती थी तब तक उस रेल लाइन पर दूसरी ट्रेन का परिचालन नहीं किया जाता था। अब ट्रेन के अगले रेलवे स्टेशन तक पहुंचने की प्रतीक्षा किए बगैर उसी रेल लाइन ...