सुपौल, मार्च 11 -- सरायगढ़, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वी पंचायत के नहर चौक पर बुधवार की शाम में सरयुग पौददार के मिठाई की दुकान में चुल्हे की चिंगारी से आग लग जाने के कारण उसके दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि वहीं बगल के प्रमोद कामत के मोबाइल दुकान, रमाकांत ठाकुर और हरिशंकर कुमार के जेनरल किराना स्टोर दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी की घटना में दो लाख से अधिक की संपत्ति जल का राख हो गई। इस बाबत सीआई दशरथ मरैया ने बताया कि आग लगी की घटना की जांच की जाएगी। जांच के बाद पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता दी जाएगी। घटना की सूचना पर शाहपुर पृथ्वी पट्टी पंचायत के मुखिया सतीश कुमार पांडे, पूर्व सरपंच सरोज ठाकुर, संतोष कुमार सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.