पटना, जून 20 -- प्रदेश अध्यक्ष पीड़ित परिवार से मिलेंगे पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस ने भोजपुर के शाहपुर में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच के लिए सात सदस्यी जांच कमेटी का गठन किया है। इसके साथ ही, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम रविवार को घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर शाहपुर पुलिस एनकाउंटर मामले की जांच के लिए पार्टी नेता प्रेमचंद सिंह, असित नाथ तिवारी, परवेज सिद्दिकी, उमेश राम, शशि पंडित, जितेंद्र पासवान और नीलम प्रवीण की सदस्यता वाली जांच कमेटी का गठन किया गया है। यह भी पढ़ें- शाहपुर कांड के लिए कांग्रेस ने गठित की कमेटी राजेश राम ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिला...