आरा, अगस्त 11 -- शाहपुर। सावन की शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों के शिवालयों में अहले सुबह से लेकर देर शाम तक जलाभिषेक किया। हर हर महादेव का जयघोष किया। प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर कुंडवा महादेव शाहपुर, भीमपट्टी स्थित शिव स्थान सिद्धीनाथ बैजूनाथ दास मंदिर में यूपी ,छपरा, गाजीपुर, बक्सर, आरा के श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं का रविवार से से ही आना-जाना लगा रहा। सोमवार और शिवरात्रि के जलाभिषेक के बाद अपने-अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर कुंडवा शिव मंदिर और भीमपट्टी शिव मंदिर के अलावा विभिन्न मंदिरों में भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया। इसे लेकर भक्ति का महौल कायम रहा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव गायन से दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। संतोष बाबा के दर्शन के ...