आरा, अप्रैल 24 -- शाहपुर, निज संवाददाता। आरा-बक्सर मेन रोड की दोनों तरफ फुटपाथी दुकानों पर नगर प्रशासन की ओर से शुक्रवार को बुलडोजर चलाया गया। ठेला और गुमटियों के साथ सब्जी दुकानों को भी हटाया गया। गुरुवार को नगर प्रशासन ध्वनि यंत्र के माध्यम से सभी फुटपाथी दुकानदारों को 24 घंटे के अंदर अवैध अतिक्रमण कर लगाई गईं दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया था। इसके बावजूद दुकानदारों की ओर से दुकानें नहीं हटाई गई थीं। डीएम के आदेश पर नगर स्वच्छता पदाधिकारी मंजीत अरोड़ा के नेतृत्व में टीम में शामिल कर निरीक्षक बलवंत कुमार,जेई शैलेश कुमार, सोनू कुमार, राज कुमार, विनोद पांडेय, प्रकाश सिंह और धर्मेन्द्र कुमार ने बुलडोजर के माध्यम से दुकानों को खींचकर हटाया। यह भी पढ़ें- बिहिया में प्रशासन का डंडा चला तो सुगम हुए रास्ते इस दौरान प्रशासन को दुकानदारो...