मेरठ, अप्रैल 11 -- हापुड़ रोड पर शाहपीर गेट के सामने बाइक सवार तीन युवकों ने कार सवार महिला व उसके मंगेतर के साथ मारपीट कर दी। कार में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी बाइक सवार फरार हो गए। महिला ने शहर कोतवाली में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। गंगानगर की गंगाधाम कालोनी निवासी साक्षी चौधरी ने बताया कि वह अपने मंगेतर अनुज संग डिनर करने शाहपीर गेट के पास स्थित सईद होटल गई थी। होटल सामने पहुंचते ही बाइक सवार तीन युवक आए और उनकी स्विफ्ट कार के सामने बाइक रोकी। आरोपी उनसे गाली गलौज करने लगे। नीचे उतरकर विरोध करने पर आरोपियों ने अनुज संग मारपीट शुरू कर दी। फोन कर एक अन्य युवक को बुला लिया। उससे भी बदसलूकी की। राड से कार के शीशे तोड़ दिए। श...