नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- नई दिल्ली, व.सं। शाहदरा उत्तरी जोन के गौतमपुरी वार्ड में दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिक सुविधाओं, आवासीय परिसरों, स्वच्छता और हरित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण में एमसीडी फ्लैट्स की जर्जर और जोखिमपूर्ण स्थिति सामने आई। सत्या शर्मा ने नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लैट्स खाली कराने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण-मुक्त बनाने के लिए कड़े आदेश जारी किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...