मुंगेर, मार्च 26 -- असरगंज, निज संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सोमवार को घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा (कला संकाय) के परिणाम में असरगंज प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाखंड की छात्रा गोरहो गांव निवासी मो. मंसूर खान एवं राजिया सुल्ताना की पुत्री शाहजहां प्रवीण ने जिले में इंटरमिडिएट कला की परीक्षा में 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उसे सभी विषयों में डिस्टिंक्शन अंक प्राप्त हुआ है। शाहजहां प्रवीण ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया है। छात्रा ने बताया कि वह शिक्षक बनना चाहती है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई की। उनके पिता यूपी में मजदूरी करते हैं। छात्रा की सफलता पर जिप सदस्य अनिल कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख नूतन कुमारी, मुखिया हसिया देवी, नंदकिशोर ...