शाहजहांपुर, मार्च 11 -- शाहजहांपुर के अल्हागंज क्षेत्र में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। ठिंगरी गांव के पास एनएच-730सी पर रोडवेज बस और सेवन सीटर कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार सड़क से करीब दस फीट नीचे खाई में जा गिरी। बस भी अनियंत्रित होकर पलटने से बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी जिले के थाना हैदराबाद क्षेत्र के मूड़ा भाई छतौनिया और मूड़ा खालसा गांव के रहने वाले कुछ लोग कार से नई गाड़ी लेने इटावा जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब सात बजे जब उनकी कार अल्हागंज क्षेत्र में ठिंगरी गांव के पास पहुंची, तभी घने कोहरे के कारण सामने से बरेली की ओर जा रही बरेली डिपो की रोडवेज बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी ...