शाहजहांपुर, मार्च 16 -- शाहजहांपुर। सदर तहसील परिसर के जनरेटर रूम में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से तहसील के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और अन्य सामान सुरक्षित बच गए। रविवार रात करीब 11:26 बजे फायर स्टेशन कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सदर तहसील में स्थित जनरेटर रूम से धुआं और आग की लपटें निकल रही हैं। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी डॉ. बी.एन. पटेल के निर्देश पर फायर सर्विस की एक गाड़ी तत्काल मौके के लिए रवाना कर दी गई। टीम करीब एक मिनट बाद ही घटनास्थल के लिए निकल गई। मौके पर पहुंचकर फायर कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए जनरेटर रूम में लगी आग को नियंत्रित कर पूरी तरह बुझा दिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.