गुड़गांव, मार्च 24 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीवाईओ) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से क्षतिग्रस्त करने पर निंदा की। प्रतिमाओं पर बुलडोजर चलाने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की मांगी की। संगठन के राज्य संयोजक बलवान सिंह ने कहा कि 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस के रूप में पूरे देश में सम्मान के साथ मनाया जाता है। उसी दिन रात के अंधेरे में इस प्रकार की घटना को अंजाम देना बेहद शर्मनाक है। यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि हमारे महान क्रांतिकारियों के प्रति गहरी संवेदनहीनता और अपमानजनक रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि काकोरी कांड के वीर सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके विचार आज भ...