शाहजहांपुर, मई 23 -- शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर भी होगा। लंबे समय से की जा रही जनपदवासियों की मांग को राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया के प्रयासों से मंजूरी मिल गई है। जानकारी के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस का शाहजहांपुर में स्टॉपेज नहीं होने से यात्रियों, व्यापारियों, छात्र-छात्राओं और नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत होती थी। इस संबंध में सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर शाहजहांपुर में ट्रेन के ठहराव की मांग उठाई थी।रेल मंत्रालय की मंजूरी के बाद अब यात्रियों को लखनऊ और देहरादून जाने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में रुकेगी लखनऊ-देहरादून वंदे भारत, सांसद मिथिलेश कठेरिया के प्रयास...