शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- शाहजहांपुर। जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में पुलिस विभाग को बड़ी मजबूती मिली है। डायल 112 सेवा के लिए 15 चार पहिया और तीन दो पहिया नए वाहन शामिल किए गए हैं। इन वाहनों को पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन परिसर से रवाना किया। इस मौके पर एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि डायल 112 पर आने वाली सूचनाओं पर अब पुलिस और भी तेजी से घटनास्थल तक पहुंच सकेगी। इससे न सिर्फ अपराधों पर अंकुश लगेगा बल्कि आम जनता में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नए वाहन कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान सिटी एसपी देवेंद्र कुमार, ग्रामीण एसपी दीक्षा भवरे सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने इसे जिले की पुलिसिंग के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.