शाहजहांपुर में ट्रेनों के ठहराव को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन
शाहजहांपुर, जून 10 -- शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई। व्यापारियों का कहना है कि हरदोई रेलवे स्टेशन पर जिन प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव है, उनमें से कई ट्रेनों को शाहजहांपुर में नहीं रोका जाता। इससे जिले के यात्रियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानी होती है। ज्ञापन में कहा गया कि शाहजहांपुर एक प्रमुख जिला मुख्यालय होने के साथ महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन भी है। यहां से बड़ी संख्या में यात्री विभिन्न शहरों की यात्रा करते हैं, लेकिन ट्रेनों के ठहराव के अभाव में उन्हें दूसरे स्टेशनों का सहारा लेना पड़ता है। व्यापार मंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.