शाहजहांपुर, दिसम्बर 15 -- शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह घने कोहरे के बीच हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसा सराय साधौ गांव के पास गुरु सहाय इंटर कॉलेज के सामने बुधवाना रोड पर हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों में अखेड़ा गांव निवासी राजीव पुत्र सोनपाल, महाराम पुत्र हरिराम, चौक मनोरथपुर निवासी लक्ष्मी देवी, दीपा देवी और अनुराग शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से सभी घायलों को जलालाबाद सीएचसी पहुंचाया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.