शाहजहांपुर, मार्च 5 -- शाहजहांपुर। मदनापुर में होली पर आखत डालने जा रहे कोटेदार को घेरकर लाठी-डंडों से की पीटा, लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। नयागांव नारायणपुर में होली के उल्लास के बीच होलिका दहन के बाद गांव के कोटेदार चंद्रपाल सिंह (55) जब होली पर आखत डालने जा रहे थे, तभी वहां पर पहले से कहासुनी हो रही थी। जिसको शांत करने के लिए चंद्रपाल ने प्रयास किया तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने घायल चंद्रपाल सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया । घटना का एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो ...