शाहजहांपुर, जनवरी 29 -- शाहजहांपुर। शहर के खिरनीबाग क्षेत्र में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक सांड और कई गाय धरना स्थल से गुजर गईं। जानवरों के अचानक भीड़ में घुसने से धरनास्थल पर भगदड़ मच गई। इस दौरान कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जानवरों की चपेट में आकर घायल हो गईं। घटना के बाद धरना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और अन्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने घायलों को संभाला और प्राथमिक उपचार दिलाया। घायल आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या पर नाराजगी जताई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की।आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि निगम की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने भविष्य में ऐसे धरना-प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.