प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी नरेन्द्र प्रताप सिंह का 24 वर्षीय बेटा योगेन्द्र प्रताप सिंह फतेहपुर के किसान टेडर्स ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी करता था। 28 अप्रैल को दोपहर में ईंट भट्ठे से मजदूरी लेकर वह घर आ रहा था। रायबरेली से शाहजहांपुर के पास तीन अज्ञात युवकों ने रोका और उसे नशीला दवा सुंघा दी, जिससे वह अचेत हो गया। इसके बाद युवक उसके पास रहे रुपये व अन्य सामान लेकर भाग निकले। पुलिस पहुंची तो उसे होश में लाई और बस से बाघराय भेजवाया। घर पहुंचा योगेन्द्र घटना के बाद से काफी डरा सहमा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.