शाहजहांपुर, मार्च 10 -- शाहजहांपुर जिले में मंगलवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। मदनापुर, मिर्जापुर, अल्हागंज समेत कई इलाकों में हल्का कोहरा छा गया, जिससे वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह के समय दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। शहर में भी सुबह करीब 7:30 बजे तक धूप नहीं निकली, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की गई। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम में आए इस बदलाव के कारण सुबह का माहौल सामान्य दिनों की तुलना में अलग नजर आया।चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए सावधानी बरतने और खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.