शाहजहांपुर, मार्च 21 -- शाहजहांपुर। जिले भर में ईद-उल-फित्र का त्योहार शनिवार को अकीदत, भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर की प्रमुख ईदगाह बड़ा ख़ुत्बा में सुबह 8 बजे हजारों नमाज़ियों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज़ अदा की। इसके अलावा छोटा ख़ुत्बा, गदियाना ईदगाह और जामा मस्जिद में सुबह 8:30 बजे नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के दौरान रोज़ेदारों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नए कपड़े पहनकर लोग रिश्तेदारों और परिचितों के घर बधाई देने पहुंचे। घरों में सेवइयों और तरह-तरह के पकवानों की खुशबू से त्योहार की रौनक और बढ़ गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुबह से नगर आयु...