शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से शाहजहांपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की घोषणा की गई है। यह टूर्नामेंट जून के प्रथम सप्ताह से शुरू किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी क्रिकेट क्लबों और अकादमियों से सुझाव एवं सहमति देने की अपील की है। प्रतियोगिता में कई जिलों की फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी। आयोजन के तहत विजेता टीम को 51 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। फ्रेंचाइजी टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 25 हजार रुपये तय किया गया है, जिसमें ड्रेस, अंपायर, स्कोरिंग व्यवस्था और हल्का जलपान शामिल रहेगा। खिलाड़ियों के लिए ट्रायल एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क 700 रुपये रखा गया है। चयनित खिलाड़ियों को ही टूर्नामेंट में खेलने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता की संरचना प्रतियोगिता 20-20 ओवर प्रारूप मे...