एटा, अक्टूबर 1 -- Etah Murder: यूपी में अलग-अलग जिलों में तीन साधुओं की हत्या से सनसनी फैल गई। शाहजहांपुर में गुरुवार को दो साधुओं की मंदिर के अंदर हत्या कर दी गई। अब एटा में हनुमान मंदिर में साधु को लूटपाट के बाद मौत के घाट उतार दिया गया। हत्यारोपी ने पोटली में रखी हजारों की नकदी लूट ले गया। रोजाना की तरह जब सुबह जय सियाराम की आवाज नहीं आईं तो स्थानीय लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो उनका शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था। हत्या की जानकारी मिलते ही एसएसपी, एएसपी, सीओ, थाना पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली है। पुलिस का दावा है कि मानसिक रुप से कमजोर युवक ने हत्या की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। थाना निधौलीकलां के गांव लालपुर निवासी भोजराज (60) पुत्र सूरजपाल साधु थे है। गांव के बाहर बने मंदिर में बीस साल से रह रहे थे। परिवार के भतीजे औ...