हरदोई, दिसम्बर 18 -- सवायजपुर। कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शाहजहांपुर के शातिर पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने कब्जे से 52 हजार नकद, एक चोरी की बाइक और तमंचा बरामद किया है। हरपालपुर थाना क्षेत्र से 18 दिसंबर को बाइक चोरी की घटना हुई थी। एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर गुरुवार को सवायजपुर पुलिस गंगा एक्सप्रेस-वे के मुबारकपुर निर्माणाधीन सर्विस मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखा। रोकने पर उसने बाइक भगा दी। पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। जवाबी फायरिंग में शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी आजाद के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि आजाद एक शातिर पशु तस्कर है। वह दिन में पशुओं की रेकी करता था। रात में साथियों के साथ पशु चोरी की घ...