शाहजहांपुर के थाने में रेप के आरोपी की तबीयत बिगड़ने से मौत; परिजन बोले- पुलिस से पिटाई से गई जान
शाहजहांपुर, जुलाई 6 -- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के सिंधौली थाने में दुष्कर्म के एक मामले में पूछताछ के लिए लाए गए आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर थाने में मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि आरोपी की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, एक नाबालिग लड़की ने अपने सौतेले पिता प्रदीप के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह पिछले तीन वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था और उसकी शादी हो जाने के बाद भी उसे घर आने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.